Help

मेरी बहन की शादी को चार साल हो गया है। शुरू से ही वह सास ससुर ननद देवर सबसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ित हो रही है। दहेज कम और ब्राण्डेड उपहार और बच्ची पैदा करने के कारण ये सब उसे घर मे प्रताड़ित करते हैं। मेरी बहन का पति भारतीय वायुसेना मे काम करता है। और सबसे बड़े दुख की बात है वह भी इसे बहुत मारता पीटता है। वह जान से मारने की भी 2 बार कोशिश कर चुका है।और उसके मा भाई और बहन बाप उसे इस कृत्य के लिए भड़काते हैं। उसे दारू और नशा करके पत्नी को कन्टोल और डरा के करके रखने के लिए प्रेरित करते हैं। उसको पढ़ने लिखने जाब के लिए एप्लाई भी नहीं करने देते। कुल मिलाकर वह बहुत बुरी तरह से प्रताड़ित हो रहीहै। हमारी समस्या यह है कि हमारी बहन अपने ससुराल के किसी को भी जेल नहीं कराना चाहते है वह चाहते है सब कुछ ठीक हो जाए। मेरा जीवन भी आम औरतों की भांति खुशहाल हो। ले किन ससुराल वाले की ओर से ऐसी कोई पहल नहीं हो रही है वे जानवर की भांति अमानवीय अमर्यादित व्यवहार कर रहें है। वे बोल रहे जो करना है कर लो। बहुत परेशान हूं। अभी हाल मे 7वीं बार मारपीट किया था मेरे ब नोई ने जिससे हम अपनी बहन को और उसकी 10 माह की बच्ची को अपने घर ले आएं है। तथा एक शिकायत एयरफोर्स के महिला कल्याण विभाग मे डाला है। मेरे बहनोई को भारतीय वायुसेना ने मनोचिकित्सा केंद्र मे भेज दिया है। कृपया हमे बताइए हम क्या करें क्या हम पोलिस कंप्लेन मे देरी करके गलती तो नहीं कर रहे। वैसे हम सब अच्छा रिश्ता चाहते हैं लेकिन अगर वह नहीं सुधरते तो कानूनी रूप से उनको कैसे सबक सीखाएं। अपने दहेज के पैसे कैसे वापस लें। क्या करें। कृपया आप मदद कीजिए। मै बहुत परेशान हूं।