छत पर आने जाने के लिए क्या अधिकार है

में ईस्ट दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर में रहता हूँ। मैने तीन साल पहले बिल्डर फ्लैट लिया था। यह बिल्डर फ्लैट 2013-14 में बना था। जिसमें 68 गज में बिना बेसमेंट के निचे से ऊपर तक ग्राउंड फ्लोर समेत पाँच फ्लैट बने हुए थे। मकान मालिक एक-एक करके सारे फ्लेट बेच चुका है। सबसे ऊपर के फ्लैट को डीलर ने तीन साल पहले मुझे दिखाया था पर ऊपर के फ्लैट की रजिस्टरी नही होती थी डीलर ने मुझे बताया इसलिए मैने उसे नही लिया था। बाद में उसी फ्लैट में दूसरी मंजिल का फ्लैट बिकाऊ था। मैने उसे लिया था। ऊपर का फ्लैट 6 महिने पहले बिका है। और पहले से उपर छत मेें आने जाने में कोई रोक टोक नही थी। लेकिन सबसे ऊपर जिसने अभी फ्लैट है उसने ऊपर छत पर ताला लगा दिया है और कहता है कि डिलर ने मुझे छत सहित दिया है। छत मेरी है। न ही उसने फ्लैट लेते समय निचे चारो फ्लेट में रहने वालो मकान मालिको से नही पूछा था। और अब छत पर अपना दावा कर रहा है। क्या हम चारों मकान मालिक कोर्ट में जा सकते है कृपया बताये और कोई अच्छे से वकील का पता हमें बताये।