• Govt job attestation form related inquiry

मेरे भाई (charchil singh chandel) के खिलाफ एक झूठी एफआईआर 260/23 , धारा -376, 506 थाना - हापुड़ नगर , उत्तरप्रदेश में हुई थी, जिसमें मेरा नाम और मेरे भाई के दोस्त का नाम भी लिखाया गया था। उस दौरान पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन की। इन्वेस्टिगेशन के दौरान पुलिस ने मेरा नाम तथा मेरे भाई के दोस्त का नाम चार्जशीट से निकाल दिया गया तथा फाइनल चार्जशीट मेरे भाई के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की। मेरी गवर्नमेंट जॉब लगी है और जिसमें मुझे अटेस्टेशन फॉर्म दिया गया है। अटेस्टेशन फॉर्म में कुछ जानकारी मांगी है। आप मुझे बताएं कि मुझे उसमें क्या भरना है?
a) Have you ever been arrested? Yes/No
(b) Have you ever been prosecuted? Yes/No
(c) Have you ever been kept under detention? Yes/No
(d) Have you ever been bound down? Yes/No
(e) Have you ever been fined by a Court of Law? Yes/No
(f) Have you ever been convicted by a Court of law for any offence? Yes/No
(g) Gave you ever been debarred from any Examination or restricted by any University or any other educational authority / institution? Yes/No 
(h) Have you ever been debarred / disqualified by any Public Service Commission / Staff Selection Commission for any of its examination / selection? Yes/No 
(i) Is any case pending against you in any Court of Law at the time of filling up this Attestation Form? Yes/No 
(j) Is any case pending against you in any University or any other educational authority/institution at the time... Yes/No
Asked 17 hours ago in Criminal Law
Religion: Hindu

Ask a question and receive multiple answers in one hour.

Lawyers are available now to answer your questions.

3 Answers

You may submit your answer as NO.

Vivek Bhai Patel
Advocate, New Delhi
34 Answers

नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर इस प्रकार दें:

(a) Have you ever been arrested? → No (क्योंकि पुलिस ने आपको गिरफ्तार नहीं किया था)

(b) Have you ever been prosecuted? → No (चूंकि आपके खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं हुई, आपका अभियोजन (prosecution) शुरू नहीं हुआ)

(c) Have you ever been kept under detention? → No

(d) Have you ever been bound down? → No

(e) Have you ever been fined by a Court of Law? → No

(f) Have you ever been convicted by a Court of law for any offence? → No

(g) ...debarred from any Examination...? → No

(h) ...disqualified by any Public Service Commission...? → No

(i) Is any case pending against you in any Court of Law...? → No (क्योंकि चार्जशीट में आपका नाम नहीं है, अदालत में आपके खिलाफ कोई मामला लंबित नहीं है)

(j) ...case pending against you in any University...? → No

Lalit Saxena
Advocate, Sonbhadra
493 Answers

आपको सभी जगह blindly “No” नहीं भरना चाहिए। सबसे पहले यह देखना जरूरी है कि FIR में आपका नाम होने के बाद investigation में आपके खिलाफ क्या final action लिया गया था।

अगर आपको arrest नहीं किया गया, आपके खिलाफ charge-sheet दाखिल नहीं हुई, आपको court में accused के रूप में prosecute नहीं किया गया, कोई conviction/fine/detention/bound down नहीं हुआ, तो सामान्यतः (a) से (h) तक के answers “No” होंगे, बशर्ते इनके संबंध में आपके खिलाफ कोई अलग proceeding न हो।

सबसे important question (i) है — “Is any case pending against you in any Court of Law?” अगर police investigation के बाद आपका नाम charge-sheet से निकाल दिया गया और आपके खिलाफ court में कोई case pending नहीं है, तो केवल FIR में आपका नाम होने से यह जरूरी नहीं हो जाता कि आप आज भी court में pending criminal case वाले व्यक्ति हैं। लेकिन final charge-sheet और उस पर court का order देखना जरूरी है।

Police verification के समय FIR की बात छिपानी नहीं चाहिए। आपके पास FIR, final charge-sheet/police report और court का relevant order होना चाहिए। अगर verification officer पूछता है कि आपका नाम FIR में था, तो सीधी factual बात बताइए कि नाम FIR में था, police ने investigation की और investigation के बाद आपको charge-sheet नहीं किया गया तथा final case आपके भाई के खिलाफ भेजा गया।

एक और जरूरी बात — Attestation Form में जो सवाल पूछा गया है, उसका जवाब उसी wording के अनुसार देना चाहिए। FIR में नाम आ जाना और किसी व्यक्ति के खिलाफ criminal case का court में pending होना, दोनों अलग बातें हैं। इसलिए केवल डर की वजह से हर जगह “Yes” भरना भी सही नहीं होगा और बिना documents देखे हर जगह “No” भरना भी उचित नहीं है।

अगर आपके पास final charge-sheet और court का order है, तो उसी के आधार पर answers तय करना सबसे सुरक्षित रहेगा।

Indu Verma
Advocate, Chandigarh
334 Answers
10 Consultations

Ask a Lawyer

Get legal answers from lawyers in 1 hour. It's quick, easy, and anonymous!
  Ask a lawyer